स्कूली बच्चाें को आग से बचाव की दी गयी जानकारी

स्कूली बच्चाें को आग से बचाव की दी गयी जानकारी

दिघलबैंक. प्रखंड क्षेत्र के आदर्श मध्य विद्यालय तुलसिया में शनिवार को “सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम” के तहत जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया. इस दौरान बच्चों को अगलगी (आग लगने) से बचाव के महत्वपूर्ण उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई.कार्यक्रम में फोकल शिक्षक, बाल प्रेरक, बाल सुरक्षा मंत्री एवं विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने मिलकर विद्यार्थियों को आग लगने की स्थिति में सतर्क रहने, प्राथमिक बचाव के तरीके अपनाने तथा तुरंत सुरक्षित स्थान पर पहुंचने के उपाय समझाए. बच्चों को यह भी बताया गया कि आपातकाल में घबराने के बजाय सूझबूझ से काम लेना कितना जरूरी होता है. इस अवसर पर एक मॉकड्रिल का भी आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने वास्तविक परिस्थिति की तरह अभ्यास कर आग से बचाव की प्रक्रिया को सीखा. मॉकड्रिल के माध्यम से विद्यार्थियों को सुरक्षित निकासी और प्राथमिक प्रतिक्रिया के बारे में व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया. प्रभारी प्रधानाध्यापक सह फोकल शिक्षक राजेश कुमार सिंह ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों के जीवन में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने में अहम भूमिका निभाते हैं और उन्हें आपदा के समय सही निर्णय लेने के लिए सक्षम बनाते हैं. इस मौके पर ब्रह्मदेव प्रसाद, उमेश प्रसाद सिंह, शुभजित सिन्हा, ममता कुमारी, चम्पा साह, उमा कुमारी एवं मो. गुलाम हैदर सहित विद्यालय परिवार के सभी सदस्य उपस्थित थे. विद्यालय में आयोजित इस पहल की अभिभावकों और स्थानीय लोगों ने सराहना की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >