चानन. महंथ स्टेडियम इंटॉन मे शुरू हो रहे श्रीराम महायज्ञ को लेकर शनिवार को 701 कन्याओं व महिला श्रद्धालुओं के द्वारा कलश शोभायात्रा निकाली गयी. शोभायात्रा पूजा स्थल से शुरु होकर इंटौन गांव, मननपुर बाजार, होते हुए मलिया नगरदार टॉड के पास किऊल नदी तट पर पहुंची. विधि विधान के साथ सबने कलश में नदी का पवित्र जल भरा. इससे पूर्व कलश शोभायात्रा को प्रमुख प्रतिनिधि दिनेश यादव, पूर्व मुखिया परशुराम यादव, महिला आयोग के सदस्य पिंकी कुशवाहा, महंत मंगल दास, पैक्स अध्यक्ष बालेश्वर राय, डॉ संजय मोदी, शंभू महतो, उपेंद्र मालाकार, गणेश राय, करू मांझी सहित अन्य लोगों के द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस दौरान श्रद्धालुओं के द्वारा जयकारों से सारा वातावरण गुंजायमान हो रहा था. तीन से 11 मई तक श्रीराम महायज्ञ का आयोजन किया गया है. कलश शोभायात्रा के दौरान व्रती उमेश मालाकार व उनकी पत्नी, कुंदन पासवान व उनकी पत्नी रूबी कुमारी, कारू मांझी व उनकी पत्नी, विक्कू पटेल व उनकी पत्नी, मनोहर महतो व उनकी पत्नी, राजो मोदी, बीरबल मंडल, इंदरजीत, सहित अन्य लोग उपस्थित थे. जबकि श्रद्धालुओं में पैक्स अध्यक्ष मिथलेश यादव, अंबिका संजय मोदी, धनंजय पटेल, डॉ सुनील, अरुण महतो सहित सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उपस्थित थे.
श्रीराम महायज्ञ को लेकर निकली कलश शोभायात्रा
श्रीराम महायज्ञ को लेकर निकली कलश शोभायात्रा
