लखीसराय : सोमवार को जिला समाहरणालय स्थित जिलाधिकारी के कक्ष में सभी विभागों की समीक्षा बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता जिलाधिकारी उदय कुमार सिंह ने की व सभी विभाग के पदाधिकारी से उनके विभाग की जानकारी ली.
कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, पीएचइडी,पीडब्लूडी, मनेरगा आदि की समीक्षा के बाद डीएम ने लक्ष्य के मुताबिक फरवरी तक कार्य को पूरा करने का निर्देश दिया. कहा कि मार्च में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी होगी. बैठक में उप विकास आयुक्त रमेश कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी अंजनी कुमार, एडीएम किशोरी चौधरी,भू अर्जन पदाधिकारी राजेश कुमार, सीएस उपस्थित थे.
