लायंस क्लब के संडे क्लीनिक में 173 मरीजों की हुई जांच

शहर के पुरानी बाजार नया टोला महिला विद्या मंदिर स्थित लायंस क्लब फाउंडेशन हॉल में रविवार को संडे क्लिनिक का आयोजन किया गया

133 सामान्य व 40 नेत्र रोगियों का हुआ इलाज

लखीसराय

शहर के पुरानी बाजार नया टोला महिला विद्या मंदिर स्थित लायंस क्लब फाउंडेशन हॉल में रविवार को संडे क्लिनिक का आयोजन किया गया. यह आयोजन शहर से जिले के विभिन्न क्षेत्र से आये सभी उम्र वर्ग के 173 से अधिक महिला पुरुष का निशुल्क स्वास्थ्य जांच किया गया. जिसमें 133 मरीजों का मधुमेह, उच्च रक्तचाप सहित अन्य बीमारियों का इलाज कर क्लब के सदस्य सह वरिष्ठ चिकित्सक डॉ कंचन के नेतृत्व में इलाज के साथ मरीज को आवश्यकतानुसार दवा भी उपलब्ध कराया गया. दवा दिया गया. जबकि 40 नेत्र रोगियों की जांच नेत्र चिकित्सक के द्वारा की गयी. डॉ कंचन ने बताया कि शिविर में विभिन्न बीमारी से पीड़ित लोगों ने पहुंचकर से परामर्श लिया. स्वास्थ्य कर्मी की टीम ने मरीज का ब्लड प्रेशर, शुगर सहित सामान्य स्वास्थ्य जांच किया और उन्हें उचित इलाज के साथ स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सलाह भी दिया. लोगों को नियमित जांच कराने, संतुलित आहार लेने और स्वच्छता बनाये रखने का सलाह भी दिया गया. शिविर में आये मरीज ने बताया कि निशुल्क जांच और दवा मिलने से उन्हें काफी राहत मिलता है. डॉ कंचन ने बताया कि इस तरह के शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना और उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है. संडे क्लीनिक के दौरान डॉ कंचन कुमार के अलावा क्लब के वरीय सदस्य राजेंद्र सिंघानिया, प्रेमचंद कुमार, सचिव अमित सिन्हा, मनोरंजन कुमार राहुल सिंघानिया आदि सहयोग के लिए उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >