बाइक से टकराकर ऑटो गड्ढे में पलटा, आधा दर्जन से अधिक जख्मी

सूर्यगढ़ा : मुंगेर-सूर्यगढ़ा एनएच 80 पर मेदनीचौकी थाना क्षेत्र के अवगिल गांव स्थित विकास लाइन होटल के समीप बाइक की ऑटो से हुई भिडंत में बाइक सवार सहित आधा दर्जन लोग जख्मी हो गये. घायलों को इलाज के लिये सूर्यगढ़ा पीएचसी एवं सूर्यगढ़ा स्थित निजी क्लीनिक जगदंबा सेवा सदन में भर्ती किया गया. चिकित्सक के […]

सूर्यगढ़ा : मुंगेर-सूर्यगढ़ा एनएच 80 पर मेदनीचौकी थाना क्षेत्र के अवगिल गांव स्थित विकास लाइन होटल के समीप बाइक की ऑटो से हुई भिडंत में बाइक सवार सहित आधा दर्जन लोग जख्मी हो गये. घायलों को इलाज के लिये सूर्यगढ़ा पीएचसी एवं सूर्यगढ़ा स्थित निजी क्लीनिक जगदंबा सेवा सदन में भर्ती किया गया. चिकित्सक के मुताबिक सभी घायल खतरे से बाहर है.

घायल में सूर्यगढ़ा पंप नहर योजना में कार्य करने वाला मजदूर बाइक सवार गया जिला के जहानाबाद निवासी स्व हीरा शर्मा का पुत्र 40 वर्षीय गोलू कुमार के अलावा ऑटो पर सवार बेगूसराय जिला के शाम्हो थाना अंतर्गत जगनसैदपुर निवासी बकत बिंद की पत्नी 35 वर्षीया रूबी देवी, भागलपुर जिला के शाहकुंड थाना अंतर्गत बकचपुर निवासी सुबोध सिंह का पुत्र सतीश सिंह, मेदनीचौकी थाना क्षेत्र के खावा निवासी मसूदन राम का पुत्र 35 वर्षीय रामप्रवेश राम व इसी गांव के बंगाली राम का पुत्र 60 वर्षीय वरुण राम तथा माणिकपुर क्षेत्र के बाकरचक निवासी स्व बैजनाथ महतो का पुत्र 60 वर्षीय अरुण कुमार शामिल हैं.
घायल गोलू कुमार, रूबी देवी व सतीश सिंह का इलाज सूर्यगढ़ा पीएचसी में किया गया, जहां से गोलू को बेहतर इलाज के लिये सदर अस्पताल लखीसराय रेफर किया गया जबकि घायल रामप्रवेश राम, वरुण राम व अरुण कुमार का इलाज सूर्यगढ़ा स्थित निजी क्लीनिक में किया गया. जानकारी के मुताबिक बाइक सवार मजदूर गंगा पंप नहर योजना के अवगिल स्थित साइड पर से काम कर हीरो बाइक से सूर्यगढ़ा स्थित डेरा लौट रहा था.
तभी अवगिल गांव स्थित विकास लाइन होटल के समीप बाइक की सूर्यगढ़ा से मेदनीचौकी जा रहे ऑटो से भिडंत हां गया. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक सवार को बचाने के क्रम में ऑटो तीन पलटनिया खाता गड्ढा में चला गया. मेदनीचौकी पुलिस द्वारा सभी घायल को इलाज के लिये सूर्यगढ़ा लाया गया.जबकि तीन अन्य घायल का इलाज स्थानीय निजी क्लीनिक में किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >