लखीसराय : मेदनीचौकी . अवगिल रामपुर पंचायत के ग्राम अवगिल में नबाह (नौ दिनों का) अखंड रामधुनी संकीर्तन को लेकर कलश शोभायात्रा निकला गया. इस शोभा यात्रा मे 151 कुमारी कन्याओं ने भाग लिया.
उसके बाद ग्राम अवगिल स्थित किऊल नदी के शिवालय घाट पर सूर्यगढ़ा स्थित गांव कटेहर के पंडित मनोज झा ने विधि विधान के साथ मंत्रोच्चार कर कलश मे गंगाजल भरकर कलश शोभायात्रा मे शामिल कन्याओं को पूरे पंचायत के गांव अवगिल, हुसैना बाजे गाजे, हाथी, घोड़ा एवं डीजे के साथ भ्रमण कराया गया.
आयोजक शिव साव ने कहा कि यह अखंड रामधुनी संकीर्तन समाज व क्षेत्र की सुख-समृद्धि के लिए कराया जा रहा है. वहीं रामजी साव ने कहा कि जनवरी माह मे इस तरह का कार्यक्रम का इसका बहुत महत्व है, इसलिए फिर पुन: नौ दिनों का अखंड रामधुनी संकीर्तन का आयोजन किया जा रहा है. इस मौके पर उपस्थित दिनेश यादव ने बताया कि यह कार्यक्रम 15 मार्च तक चलेगा.
उसके बाद 16 और 17 मार्च को सम्मेलन अधिवेशन भी आयोजित किया जायेगा. कलश शोभायात्रा में दर्जनों कार्यकर्ता रविश, कुंदन, अशोक यादव, घनश्याम कुमार भोथे यादव, वार्ड संख्या दो के वार्ड सदस्य रंजीत सदा आदि सहयोग करते दिखे. इस मौके पर प्रखंड प्रमुख चंदन देवी ने अपनी उपस्थिति दर्ज करा कर लोगों का मनोबल बढ़ाया.
