बीपीएससी परीक्षा के लिए जिले में बनाये गये कुल 11 परीक्षा केंद्र, 4560 परीक्षार्थी होंगे शामिल

रीक्षा के कदाचार मुक्त कराने एवं विधि व्यवस्था बनाये रखने को लेकर दिशा-निर्देश दिया गया. बैठक के दौरान बताया कि परीक्षा को लेकर शहर के कुल 11 हाई स्कूल को परीक्षा केंद्र बनाया गया है. परीक्षा में कुल 4560 परीक्षार्थी शामिल होंगे.

13 सितंबर को आयोजित होगी बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षा

परीक्षा के सफल संचालन को लेकर निकाला गया संयुक्त आदेश

परीक्षा के संयोजक होंगे डीएम एवं एडीएम होंगे सहायक संयोजक

कदाचार एवं शांतिपूर्ण व्यवस्था में परीक्षा लिए जाने को लेकर की गयी है चुस्त दुरुस्त व्यवस्था

खीसराय. बिहार लोक सेवा आयोग के एकीकृत 71वें प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा आगामी 13 सितंबर को लिया जायेगा. जिसकी तैयारी को लेकर जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र एवं पुलिस अधीक्षक अजय कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में गुरुवार को समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में एक बैठक संपन्न हुई. जिसमें परीक्षा के कदाचार मुक्त कराने एवं विधि व्यवस्था बनाये रखने को लेकर दिशा-निर्देश दिया गया. बैठक के दौरान बताया कि परीक्षा को लेकर शहर के कुल 11 हाई स्कूल को परीक्षा केंद्र बनाया गया है. परीक्षा में कुल 4560 परीक्षार्थी शामिल होंगे. इसे लेकर एक संयुक्त आदेश भी निकाला गया है. शहर के पॉलिटेक्निक कॉलेज रेहुआ रोड, गवर्नमेंट हाई स्कूल हसनपुर, केआरके उच्च विद्यालय नयी बाजार, पुरानी बाजार हाई स्कूल चितरंजन रोड, महिला विद्या मंदिर चितरंजन रोड, श्री रामेश्वर सिंह हाई स्कूल बालगुदर, बालिका विद्यापीठ, नाथ पब्लिक स्कूल लाली पहाड़ी लखीसराय, स्काई विजन नयी बाजार, संत जोसेफ बाईपास रोड को परीक्षा केंद्र बनाया गया है, बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षा के संयोजक डीएम मिथिलेश मिश्र एवं सहायक संयोजक एडीएम सुधांशु शेखर होंगे. वहीं नोडल पदाधिकारी वरीय कोषगार पदाधिकारी रमेश कुमार सुमन को बनाया गया है, परीक्षा के सफल संचालन को लेकर जोनल एवं स्टैटिक दंडाधिकारी भी नियुक्त किये गये हैं, सभी परीक्षा केंद्र पर पुलिस पदाधिकारी के साथ पुलिस बल भी मौजूद होंगे. परीक्षा केंद्र के दो सौ मीटर की दूरी पर निषेधाज्ञा धारा लागू रहेगा. परीक्षा को कदाचार एवं शांतिपूर्ण संचालन के लिए जोनल दंडाधिकारी सभी परीक्षा केंद्र का गश्ती कर निरीक्षण करेंगे. परीक्षा केंद्र पर असामाजिक तत्व एवं आपराधिक चरित्र के लोगों को पहचान कर उन्हें परीक्षा केंद्र से दूर रखेंगे. परीक्षा केंद्र पर 9:30 बजे सुबह से परीक्षार्थियों को प्रवेश कराया जायेगा एवं 11 बजे के बाद किसी भी परीक्षार्थी के परीक्षा केंद्र में प्रवेश पर पूर्णतः रोक लगा दिया जायेगा. परीक्षा अपराह्न 12:00 बजे से 2:00 बजे तक लिया जायेगा, 11:00 बजे से 2:00 बजे तक परीक्षा केंद्र के बाहर जाने की अनुमति किसी को भी नहीं मिलेगी. परीक्षा केंद्र पर एक बेंच पर दो परीक्षार्थी ही बैठेंगे, परीक्षा केंद्र के प्रवेश द्वार कंट्रोल रूम एवं प्रत्येक रूम में सीसीटीवी रंगीन कैमरा लगाया जायेगा. जिससे कि परीक्षा केंद्र के अंदर एवं बाहर की गतिविधियों पर पूर्णता नजर रखा जा सकता है, परीक्षा केंद्र के अंदर मोबाइल, ब्लूटूथ, वाईफाई एवं किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक सामान ले जाने की अनुमति नहीं है. प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर मोबाइल जैमर की व्यवस्था रखना है. परीक्षा के दौरान किसी भी तरह की परेशानी आने पर पटना के कंट्रोल रूम में संपर्क किया जा सकता है. बैठक में एडीएम सुधांशु शेखर, डीडीसी सुमित कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी यदुवंश राम, आईसीडीएस डीपीओ वंदना पांडे, वरीय उप समाहर्ता शशि कुमार, वरीय उप समाहर्ता शशांक कुमार सभी पुलिस पदाधिकारी, जोनल दंडाधिकारी, सभी केंद्राधीक्षक समेत अन्य मौजूद थे.

———————————————————————————————

तापमान

अधिकतम- 31

न्यूनतम- 27B

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Rajeev Murarai Sinha Sinha is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >