सूर्यगढ़ा जिलाधिकारी के निर्देशानुसार रविवार को जिले के नेशनल हाईवे एवं स्टेट हाईवे पर निस्ता, गढ़ी एवं कजरा में विशेष अभियान चलाया गया. यह अभियान जिला परिवहन पदाधिकारी पंकज मुकुल मणि, डीएसपी ट्रैफिक अजय कुमार, एमवीआई प्रतीक कुमार, विपिन कुमार, ईएसआई स्नेहा कुमारी, एसआई अमित कुमार ने चलाया. इस अभियान के दौरान सड़कों के किनारे खड़े वाहनों, ईंट, गिट्टी, बालू एवं अन्य अतिक्रमण की सामग्रियों को हटाया गया. साथ ही जो वाहन खराब एवं जर्जर स्थिति में पाये गये, उनके वाहन स्वामियों को उन्हें शीघ्र हटाने का निर्देश दिया गया. पदाधिकारियों ने बताया कि यह अभियान सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने तथा जाम की स्थिति को दूर करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है. उक्त अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा. इस दौरान बिना हेलमेट के पाये गये बाइक चालकों पर भी कार्रवाई करते हुए चालान किया गया. जिसमें कुल 11 बाइक चालकों से 34 हजार पांच सौ रुपये की चालान राशि वसूली गयी. ——————————————————————————-
चला विशेष अभियान, 11 बाइक चालकों का काटा चालान
जिलाधिकारी के निर्देशानुसार रविवार को जिले के नेशनल हाईवे एवं स्टेट हाईवे पर निस्ता, गढ़ी एवं कजरा में विशेष अभियान चलाया गया
