पोठिया में बैटरी चोरी करते युवक रंगेहाथ गिरफ्तार, सीसीटीवी और इन्वर्टर भी बरामद

पोठिया में ग्रामीणों ने एक युवक को घर से बैटरी चोरी करते रंगेहाथ पकड़ा. पूछताछ में उसने पूर्व में सीसीटीवी कैमरा और इन्वर्टर चोरी करना कबूल किया. पुलिस ने चोरी का सामान भी बरामद कर लिया है.

किशनगंज, पोठिया. पोठिया थाना क्षेत्र के आमबगान में बैटरी चोरी करते एक युवक को ग्रामीणों ने रंगेहाथ पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. गिरफ्तार युवक की पहचान पश्चिम बंगाल के आसारमपाड़ा निवासी विकास राय, पिता स्व. सुनील राय के रूप में हुई है. पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने पूर्व में सीसीटीवी कैमरा और इन्वर्टर चोरी करने की बात स्वीकार की. उसकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी के सीसीटीवी कैमरे और इन्वर्टर को गुंजरिया स्थित एक दुकान से बरामद किया है. मामले में दुकानदार को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है.

घर से बैटरी चोरी करते पकड़ा गया युवक

जानकारी के अनुसार विकास राय आमबगान स्थित एक घर में बैटरी चोरी कर रहा था. इसी दौरान मकान मालिक और आसपास के ग्रामीणों की नजर उस पर पड़ गई. ग्रामीणों ने युवक को मौके पर ही पकड़ लिया और घटना की सूचना पोठिया पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और विकास राय को गिरफ्तार कर थाना ले गई.

पूछताछ में सीसीटीवी और इन्वर्टर चोरी का खुलासा

थाने में पुलिस द्वारा पूछताछ किए जाने पर विकास राय ने पूर्व में सीसीटीवी कैमरा और इन्वर्टर चोरी करने की बात स्वीकार की. इस संबंध में पोठिया थाना में कांड संख्या 300/26 दर्ज है. पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर पूर्व में चोरी किए गए सीसीटीवी कैमरे और इन्वर्टर को पश्चिम बंगाल के गुंजरिया स्थित बबलू, पिता अनिल दास की दुकान से बरामद किया.

चोरी का सामान बरामद, दुकानदार भी हिरासत में

पुलिस ने चोरी का सामान बरामद करने के साथ ही दुकान संचालक बबलू को भी हिरासत में लिया है. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि चोरी के सामान को दुकान तक कैसे पहुंचाया गया और इस मामले में अन्य लोग भी शामिल हैं या नहीं.

दोनों आरोपितों को भेजा जाएगा न्यायिक हिरासत में

थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर कैप्टन संजय पांडे ने बताया कि बैटरी चोरी के मामले में विकास राय के विरुद्ध पोठिया थाना कांड संख्या 305/26 दर्ज किया गया है. पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है. दोनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी की जा रही है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विद्यानंद मेहता

विद्यानंद मेहता ने वर्ष 2012 में प्रिंट माध्यम से पत्रकारिता की शुरुआत की. पत्रकारिता के क्षेत्र मे स्थानीय लोगों की मूलभूत समस्याओं को प्रमुखता से लिखना और शिक्षा व स्वास्थ्य में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >