346 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार

नेपाल सीमा पर तैनात 41 बटालियन एसएसबी भातगांव बीओपी की विशेष गश्ती दल

गलगलिया ठाकुरगंज सर्किल इंस्पेक्टर पंकज पंथ के नेतृत्व में शुक्रवार की देर शाम गुप्त सूचना के आधार पर भारत-नेपाल सीमा पर तैनात 41 बटालियन एसएसबी भातगांव बीओपी की विशेष गश्ती दल और गलगलिया थाना की पुलिस के संयुक्त कारवाई में एक घर से 346 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया. साथ में वेट मशीन बरामद की है. यह कार्रवाई गलगलिया वार्ड संख्या 06 दरभंगिया टोला में एक महिला तस्कर पूजा कमती के घर पर गई है. साथ ही पूजा कमाती पति मनोज कामती हो गया. जबकि उसके घर से 346 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया है. इस कार्रवाई में ठाकुरगंज सर्किल इंस्पेक्टर पंकज पंथ, गलगलिया थानाध्यक्ष राकेश कुमार, 41 वीं वाहिनी भातगांव शामिल रही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >