बहादुरगंज बहादुरगंज पुलिस ने एक के बाद एक लगातार तीसरे दिन शुक्रवार को वाहन में भरकर रखे शराब के जखीरे को बरामद किया है. तीसरे दिन पुलिस को ये सफलता बहादुरगंज-दिघलबैंक मुख्य मार्ग पर पत्ती मिल चौक बिरनिया बहादुरगंज चौक समीप मिली है. जहां गुप्त सुचना पर बहादुरगंज पुलिस ने एनएच 327ई पर अवैध धंधे में संलिप्त कार का पीछा किया एवं रूट डायवर्ट कर बहादुरगंज-ठाकुरगंज मार्ग पर भाग रहे डब्ल्यूबी74एस 1202 नंबर की उक्त कार को पत्ती मिल चौक नजदीक धर दबोचा. हालांकि वाहन चालक किसी तरह स्थल से भाग निकलने में कामयाब रहा. बहादुरगंज थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर संदीप कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि कारवाई में अलग-अलग ब्रांड की कुल 332 लीटर शराब बरामद हुआ है. जब्त वाहन की छानबीन कर पुलिस आगे की विधिसम्मत कारवाई में जुटी है. मिली जानकारी के अनुसार मामले में विदेशी शराब के खेप की तस्करी की गुप्त सूचना पुलिस को मिली थी. इतने में पुलिस ने बिना किसी देरी के मुख्य मार्ग एनएच 327ई पर समीप सघन वाहन जांच अभियान को शुरू कर दिया. इस बीच गैंग के गिरोह ने पुलिसिया कारवाई को देख अचानक ही सड़क रूट बदल लिया एवम बहादुरगंज-दिघलबैंक मार्ग में किसी तरह भाग निकलने की फिराक में था. परंतु समय रहते ही वाहन सहित अवैध माल पुलिस के हत्थे चढ़ गया.
332 लीटर विदेशी शराब जब्त
वाहन चालक किसी तरह स्थल से भाग निकलने में कामयाब रहा.
