चिकित्सा शिविर में 291 पशुओं का हुआ उपचार

पशुओं में गर्भ की जांच एवं अन्य प्रकार की बीमारियों का इलाज एवं परामर्श दिया गया.

पहाड़कट्टा पोठिया प्रखंड के पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय अर्राबाड़ी के द्वारा शुक्रवार को 96 वीं किसान संवाद एवं पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन भोटाथाना पंचायत के गनियाबाड़ी में किया गया. कार्यक्रम के आयोजक डॉ प्रसन्न पाल, सहायक प्राध्यापक ने मौके पर जानकारी देते हुए बताया कि किसान संवाद का आयोजन महाविद्यालय अधिष्ठाता डॉ चंद्रहास के दिशा-निर्देश में किया गया. इसका उद्देश्य पशुपालकों के द्वार पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना एवं पशुपालन से संबंधित समस्या से अवगत होकर उसके निराकरण का प्रयास करना है. सह-आयोजक डॉ शगुफ्ता परवीन ने बताया कि पशु चिकित्सा शिविर में 78 पशुपालकों के 291 छोटे-बड़े जानवरों में विभिन्न प्रकार की समस्याओं जिसमें मुख्य रूप से पशुओं में कृमि संक्रमण की समस्या, पशुओं में गर्भ की जांच एवं अन्य प्रकार की बीमारियों का इलाज एवं परामर्श दिया गया. शिविर में बीमारियों के निदान से संबंधित दवाइयों, खनिज-तत्वों तथा कृमिनाशक दवाइयों का निःशुल्क वितरण किया गया. इस अवसर पर मुर्गियों में होने वाली बीमारियों एवं उसके रोकथाम की चर्चा की गई. साथ ही साथ मौके पर मरे हुए मुर्गियों का पोस्टमार्टम कर बीमारियों की सटीक जानकारी दी गई. कार्यक्रम के संयोजक डॉ राजेश ने बताया कि इस दौरान लगभग 27 पशुपालक परिवारों से उनके द्वार पर संपर्क कर पशुपालन से संबंधित वैज्ञानिक गतिविधियों एवं पशुपालन महाविद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं एवं वैज्ञानिक पशुपालन की तकनीक के बारे में जानकारी दी गई. किसान संवाद कार्यक्रम में पशुपालकों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया एवं पशुपालन से संबंधित समस्याओं के निराकरण के प्रयास के लिए वैज्ञानिकों एवं महाविद्यालय का आभार व्यक्त किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >