किशनगंज पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देशानुसार पुलिस उपाधीक्षक (साइबर) के नेतृत्व में बहादुरगंज थाना क्षेत्र में आगामी ईद-उल-फितर पर्व के मद्देनज़र फ्लैग मार्च किया गया. फ्लैग मार्च के दौरान क्षेत्र में विधि-व्यवस्था बनाए रखने, शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण कायम रखने हेतु आमजन को जागरूक किया गया तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गई. किशनगंज पुलिस द्वारा पर्व के अवसर पर सतत गश्ती एवं निगरानी रखी जा रही है, ताकि सभी लोग सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण वातावरण में त्योहार मना सकें.
पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में निकला फ्लैग मार्च
क्षेत्र में विधि-व्यवस्था बनाए रखने, शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण कायम रखने हेतु आमजन को जागरूक किया गया
