पत्नी ने की पति व अन्य के खिलाफ एसपी से शिकायत

पत्नी ने की पति व अन्य के खिलाफ एसपी से शिकायत

किशनगंज. शहर के खगड़ा की एक महिला ने अपने पति पर दुर्व्यवहार व मारपीट का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को एसपी व एसडीपीओ को एक आवेदन सौंपा है. खगड़ा निवासी महिला प्रियंका कुमारी ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है. दिए गए आवेदन के अनुसार वह एक मई की शाम बच्चे के इलाज के लिए डॉक्टर के पास जा रही थी. तभी उसके पति और अन्य लोग आ गए और उसके पति और अन्य लोगों ने बच्चे को जबरन ले लिया और अपने साथ ले गए. पति ने ने महिला के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार भी किया. पीड़ित प्रियांका ने पुलिस से अपने बच्चे की बरामदगी और आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. दिया गए आवेदन के अनुसार उसके पति के बीच दहेज उत्पीड़न का मामला किशनगंज एसडीजेएम कोर्ट में विचाराधीन है. एसडीपीओ गौतम कुमार ने बताया कि जो आवेदन मिला है. उसकी जांच की जा रही है. जांच के बाद विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DHIRAJ KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >