101 ग्राम मादक पदार्थ के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

101 ग्राम मादक पदार्थ के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

किशनगंज. किशनगंज पुलिस व बीएसएफ की संयुक्त कार्रवाई में एमजीएम रोड में 101.15 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है. बुधवार की रात की गयी कार्रवाही में ब्राउन शुगर के साथ बंगाल के रामगंज निवासी शहनवाज हुसैन व कृष्णापुर निवासी अनवारूल हक को धर दबोचा. पकड़े गए आरोपितों के पास से 2650 रूपये नगदी व दो मोबाइल फोन बरामद किया है. दरअसल बीएसएफ 17वीं बटालियन से प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर उनके अनुश्रवण में एक संयुक्त छापामारी दल का गठन किया गया. दो मोबाइल बरामद भी बरामद किया गया है. एनडीपीएस एक्ट के तहत किशनगंज थाना में कांड दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है. छापेमारी टीम में सादर थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार रंजन, अवर निरीक्षक अंकित सिंह, प्रशिक्षु अवर निरीक्षक आनंद मोहन के साथ साथ बीएसएफ के जवान शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >