किशनगंज किशनगंज जिले में शराब तस्करों व पियक्कड़ों के विरुद्ध उत्पाद विभाग शिकंजा लगातार कसता जा रहा है. इसी क्रम में उत्पाद निरीक्षक मोहम्मद हैदर अली के नेतृत्व में चलाए गए विशेष जांच अभियान के दौरान विभाग को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. टीम ने एक कार से 192 लीटर विदेशी शराब बरामद की है और वाहन को जब्त कर लिया है. हालांकि मौके का फायदा उठाकर चालक भागने में सफल रहा. उत्पाद निरीक्षक मोहम्मद हैदर अली ने बताया कि उनकी टीम किशनगंज मुख्यालय के ब्लॉक चौक पर सघन वाहन जांच अभियान चला रही थी. इसी दौरान एक संदिग्ध कार को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन चालक ने रुकने के बजाय कार की गति तेज कर दी और भागने का प्रयास किया. उत्पाद विभाग की टीम ने तत्परता दिखाते हुए कार का पीछा किया. खुद को घिरता देख चालक कार छोड़कर मौके से फरार हो गया. जब वाहन की तलाशी ली गई, तो उसके भीतर से भारी मात्रा में 192 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई. मोहम्मद हैदर अली ने कहा कि फरार चालक और तस्करी के मुख्य आरोपियों की पहचान की जा रही है और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
कार सहित 192 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक फरार
किशनगंज जिले में शराब तस्करों व पियक्कड़ों के विरुद्ध उत्पाद विभाग शिकंजा लगातार कसता जा रहा है
