लूटकांड का तीसरा आरोपित मसिरुद्दीन गिरफ्तार

लूटकांड का तीसरा आरोपित मसिरुद्दीन गिरफ्तार

गैर-जमानती वारंट पर कार्रवाई, पहले ही दो आरोपितों की हो चुकी थी गिरफ्तारी

पौआखाली. सुखानी पुलिस ने थाना कांड संख्या 08/26 के एक फरार व टॉप 10 में शामिल बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपित की पहचान मसिरुद्दीन उर्फ मसीर (28) पिता पजीरुद्दीन उर्फ पजीर, निवासी अमलझाड़ी, थाना पाठामारी, जिला किशनगंज के रूप में हुई है. पुलिस ने यह कार्रवाई न्यायालय से प्राप्त गैर-जमानती वारंट के आधार पर की है. मामले की जानकारी थानाध्यक्ष मन्नू कुमारी ने दी है. उन्होंने बताया कि 05 फरवरी 2026 को सुखानी थाना क्षेत्र के झांटीबाड़ी गांव के समीप लूट की घटना हुई थी. रानीगंज थाना क्षेत्र के बेतौना निवासी रविंद्र कुमार ठाकुर ने प्राथमिकी दर्ज करायी थी कि कार्य समाप्त कर मीराभिट्ठा स्थित कार्यालय लौटने के दौरान रास्ते में तीन अज्ञात युवकों ने सड़क पर रस्सी लगाकर उनकी बाइक रोक दी थी. इसके बाद आरोपितों ने उनका बैग छीन लिया व हाइवे रोड की ओर फरार हो गये. छीने गए बैग में लैपटॉप, मोर्फो व मोबाइल फोन रखा था. घटना के बाद सुखानी थाना में तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था. पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान व गुप्त सूचना के आधार पर तीन में से दो आरोपितों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था व लूटे गए सामान भी बरामद कर लिए गए थे. हालांकि, तीसरा आरोपित मसिरुद्दीन उर्फ मसीर लगातार फरार चल रहा था. थानाध्यक्ष मन्नू कुमारी के अनुसार न्यायालय द्वारा जारी वारंट का तामिला करते हुए आखिरकार फरार आरोपित को भी गिरफ्तार कर लिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >