किशनगंज. राजद जिला कार्यालय इंसान स्कूल रोड किशनगंज में संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब भीम राव आंबेडकर की 135 वीं जयंती जिला अध्यक्ष सह पूर्व विधायक अंजार नईमी की अध्यक्षता में मनायी गयी. इस मौके पर सभी ने बाबा साहब के द्वारा रचित संविधान और उनकी राष्ट्रीय आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका तथा समाज सेवा, दलित, पिछड़े, बहुजन समाज व अल्पसंख्यक के हित और अधिकारों के संरक्षण के लिए किए गए कार्यों को याद किया और किशनगंज जिला राजद परिवार ने जिला में सभी नागरिकों के मौलिक अधिकारों के संरक्षण व उनके हक हुक़ूक के लिए आवाज बुलंद करने की प्रतिज्ञा लिया. राजद संगठन ने बाबा साहब के द्वारा रचित संविधान के संरक्षण और सांप्रदायिक शक्तियों के द्वारा संविधान में किए जाने वाले छेड़ छाड़ के विरुद्ध दीवार बन कर खड़ा रहने और देश के धर्मनिरपेक्ष छवि को बनाएं रखने और सबको साथ लेकर चलने की बात की. इस दौरान जिला प्रधान महासचिव मज़हरुल हसन, पूर्व विधायक सह राजद राष्ट्रीय महासचिव (अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ) मास्टर मुजाहिद आलम, वरिष्ठ राजद नेता उस्मान गनी, देवेन यादव, कमरूल होदा, नन्हें मुश्ताक, नूरुद्दीन भाई, शगुफ्ता परवीन, प्रो शिवदत्त यादव, डॉ नूर आलम, जावेद प्रधान, शाहिद रब्बानी, रेहान अहमद, फरहान आलम सहित अन्य मौजूद थे.
राजद कार्यालय में मनी बाबा साहेब की 135वीं जयंती
राजद कार्यालय में मनी बाबा साहेब की 135वीं जयंती
