उर्स के दौरान दो पक्ष आपस में भिड़े

उर्स के दौरान दो पक्ष आपस में भिड़े

पोठिया. प्रखंड के टप्पु शरीफ में उर्स के दौरान आपस में ही दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई . 17 मार्च को उर्स का समापन होना था. विवादों को देखते हुए प्रशासन के द्वारा उर्स की अनुमति नहीं दी गई. इसे लेकर शनिवार को एसडीओ लतीफुर रहमान अंसारी, एसडीपीओ मंगलेश कुमार सिंह, बीडीओ मोहम्मद आसिफ, थानाध्यक्ष अंजय अमन, पूर्व प्रमुख बाबुल आलम, मुखिया इमाम पाशा, नईमुल हक, सहित टप्पु शरीफ मजार से जुड़े लोगों एवं गणमान्य लोगों के बीच एक बैठक की गई. लेकिन इसके बावजूद रविवार को सुबह दोनों पक्ष आपस में उलझ गए. मारपीट में दोनों पक्षों के लोगों को चोटें आई है. घटना को लेकर पोठिया पुलिस टप्पु शरीफ मजार में कैंप कर रही है. दोनों पक्षों की ओर से प्राथमिकी दर्ज कराने को लेकर आवेदन लिखा जा रहा था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >