गले से दो सोने की चेन छीनकर बाइक सवार बदमाश फरार

गले से दो सोने की चेन छीनकर बाइक सवार बदमाश फरार

पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज. सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

किशनगंज. शहर के धरमगंज केला बगान के समीप रविवार को बाइक सवार दो अपराधियों ने एक व्यक्ति के गले से दो सोने की चेन छीन ली व फरार हो गये. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया. जानकारी के अनुसार पश्चिमपाली निवासी अभिनय सिंह दूध फैक्ट्री के निकट पैदल जा रहे थे. इसी दौरान बाइक पर सवार दो बदमाश उनके पास पहुंचे व झपट्टा मारकर गले से दो सोने की चेन छीन कर भाग निकले. पीड़ित ने शोर मचाते हुए बदमाशों का पीछा भी किया, लेकिन वे भागने में सफल रहे. घटना को लेकर पीड़ित की शिकायत पर सदर थाना किशनगंज में केस दर्ज कर लिया गया है. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है, ताकि अपराधियों का सुराग मिल सके. सदर थानाध्यक्ष अभिषेक रंजन ने बताया कि बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >