होली को लेकर 256 स्थानों पर मजिस्ट्रेट व पुलिस की तैनाती

होली को लेकर 256 स्थानों पर मजिस्ट्रेट व पुलिस की तैनाती

डीएम-एसपी का संयुक्त आदेश जारी, सोशल मीडिया पर रहेगी कड़ी नजर, हुड़दंगियों पर कार्रवाई तय

किशनगंज. होली पर्व को लेकर सोमवार से ही चिन्हित स्थानों पर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति कर दी गयी है. शांतिपूर्ण माहौल में पर्व संपन्न कराने को लेकर प्रशासन व पुलिस पूरी तरह सतर्क है. सुरक्षा के मद्देनजर डीएम एवं एसपी की ओर से संयुक्त आदेश जारी किया गया है. जिले में कुल 256 स्थानों पर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस बल की तैनाती की गयी है. इनमें किशनगंज में 46, कोचाधामन प्रखंड में 24, बहादुरगंज प्रखंड में 24, ठाकुरगंज प्रखंड में 68, दिघलबैंक प्रखंड में 28, पोठिया प्रखंड में 37 तथा टेढ़ागाछ प्रखंड में 26 स्थान शामिल हैं. शहरी क्षेत्र में अलग से गश्ती दल का गठन किया गया है, जो लगातार गतिविधियों पर नजर रखेगा. आपदा कार्यालय में जिला नियंत्रण कक्ष बनाया गया है तथा उसका नंबर भी जारी किया गया है. किसी भी आपात स्थिति में आम लोग नियंत्रण कक्ष से संपर्क कर सकते हैं. पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने सभी थानाध्यक्षों को विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया है. उन्होंने कहा कि होली में हुड़दंग मचाने वालों एवं जबरन रंग लगाने वालों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी. एसपी ने कहा कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है, ऐसे में सभी लोग कानून का पालन करें. शराब के साथ पकड़े जाने पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी. पुलिस की टीम सादे लिबास में भी विभिन्न स्थानों पर नजर रखेगी. सोशल मीडिया की गतिविधियों पर भी विशेष निगरानी रखी जा रही है. आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गयी है. एसपी ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भड़काऊ या आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट न करें और पर्व को आपसी भाईचारे के साथ मनाएं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >