बैंक ऑफ बड़ौदा का ऋण वसूली अभियान, ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचा दस्ता
Copied link
बैंक ऑफ बड़ौदा का ऋण वसूली अभियान, ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचा दस्ता
ऋण धारकों से बातचीत कर बकाया राशि चुकाने का आश्वासन. राष्ट्रीय लोक अदालत में समझौते के तहत खाता बंद
कोचाधामन. बैंक ऑफ बड़ौदा के संपर्क से समाधान कार्यक्रम के तहत प्रखंड के अलताहाट स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा अलता कमलपुर शाखा के द्वारा सोमवार को ऋण वसूली दस्ता ऋण धारकों से मिलने और बकाया वसूलने के लिए विभिन्न गांवों का भ्रमण किया. दस्ता अलता, कमलपुर, भवानीगंज, कुट्टी, मंसूरा आदि गांवों में पहुंचा व ऋण धारकों से बकाया राशि चुकाने की चर्चा की. ऋण धारकों ने बैंक को बकाया राशि चुकाने का आश्वासन दिया और राष्ट्रीय लोक अदालत में बढ़चढ़कर भाग लेकर समझौते के तहत खाता बंद करने का भी भरोसा दिया. इस अभियान का नेतृत्व बैंक ऑफ बड़ौदा के क्षेत्र कार्यालय पूर्णिया से आए वसूली विभाग के मुख्य प्रबंधक मोहम्मद नैयर आलम ने किया. दस्ता में वरिष्ठ शाखा प्रबंधक मनोज कुमार, मौजूदा शाखा प्रबंधक ऋषभ कुमार सिन्हा, सीएसपी संचालक विनोद कुमार साह, भुवनेश्वर झा और मोहम्मद साहिल सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे.
अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.