किशनगंज. शहर व ग्रामीण क्षेत्रों के होटल व प्रतिष्ठानों में बाल मजदूरी के विरुद्ध जांच अभियान चलाया गया. श्रम संसाधन विभाग द्वारा गुरुवार को अभियान में बेलवा रोड स्थित दो प्रतिष्ठानों में बाल मजदूरी करते दो बच्चों को मुक्त कराया गया. मामले में बाल एवं किशोर श्रम अधिनियम 1986 और संशोधन अधिनियम 2016 के तहत दो नियोजकों के विरुद्ध सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. प्राथमिकी बेलवा हाट स्थित शिशु स्वीट्स के शिशु राय व बीरबल स्वीट्स के बीरबल रॉय के विरुद्ध दर्ज करवाई गई है. प्राथमिकी के बाद पुलिस कांड के अनुसंधान में जुट गई है. श्रम संसाधन विभाग द्वारा बाल मजदूरी के विरुद्ध शहर व ग्रामीण क्षेत्रों के होटल व प्रतिष्ठानों में जांच अभियान चलाया जा रहे है. इसी कड़ी में गुरुवार को टीम ग्रामीण इलाकों में पहुंची जहां विभिन्न प्रतिष्ठानों की जांच की गयी. जांच के दौरान दो प्रतिष्ठानों में कम उम्र के बच्चे कार्य करते मिले.इसके बाद कार्रवाई की गई और दोनों बच्चों को मुक्त करवाते हुए होटल संचालकों के विरुद्ध सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई गई.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
