46 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो गिरफ्तार

जिले के दिघलबैंक पुलिस ने दिघलबैंक थाना क्षेत्र के सूर्यनारायण टोला के समीप 46 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है

किशनगंज जिले के दिघलबैंक पुलिस ने दिघलबैंक थाना क्षेत्र के सूर्यनारायण टोला के समीप 46 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. ब्राउन शुगर को तस्करी कर नेपाल ले जाने की तैयारी थी. गिरफ्तार तस्कर अनवर आलम उम्र-19 वर्ष पिता अतावुर रहमान निवासी श्यामटोला जबकि दूसरा तस्कर नईम हक उम्र 18 वर्ष पिता अब्दुल राजा निवासी बालूबाड़ी दोनो थाना दिघलबैंक को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की जा रही है. साथ ही मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी की जा रही है. एक दिन में दिघलबैंक पुलिस की यह दूसरी कार्रवाई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >