नकली नोट छापने वाले गिरोह का सदस्य गिरफ्तार

सीमा पार नेपाल की पुलिस ने एक ऐसे गिरोह को गिरफ्तार किया है जो नेपाल-भारत सीमा क्षेत्र में झांसा देकर दोनों देशों के लोगों से ठगी कर रहे थे

ठाकुरगंज सीमा पार नेपाल की पुलिस ने एक ऐसे गिरोह को गिरफ्तार किया है जो नेपाल-भारत सीमा क्षेत्र में झांसा देकर दोनों देशों के लोगों से ठगी कर रहे थे. नकली नोट छापने की योजना बनाते समय पुलिस ने विभिन्न फर्जी दस्तावेज व सामान के साथ छह भारतीय व एक नेपाली समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार लोगों में अरिंदम धर व उनकी पत्नी दीपा भौमिक, सुमन सरकार, नूर कलाम शेख, देवेंद्र सपकोटा, झापा, आबेद अली हुसैन और फारूक आज़मी शामिल हैं. भद्रपुर में सशस्त्र पुलिस बल नेपाल के द्वितीय मुख्यालय बटालियन ने दो वाहन में सवार इन लोगों को गिरफ्तार किया, जब वे भारतीय नंबर प्लेट वाले दो वाहनों में चंद्रगढ़ी से काकड़भिट्टा की ओर जा रहे थे. झापा जिला पुलिस कार्यालय ने बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में घटना और जब्त वस्तुओं के बारे में जानकारी दी. इस दौरान आरोपियों के पास से नोट (कागजी मुद्रा) के आकार के सादे कागज के प्रत्येक बंडल में असली कागजी मुद्रा और एक सरकारी कार्यालय का पत्र भरा हुआ था. जिला पुलिस कार्यालय के सूचना अधिकारी डीएसपी खगेंद्र बहादुर खड़का ने कहा कि जांच के क्रम में मेची नगरपालिका के अमडांगी के वार्ड क्रमांक 4 में 21 टिन के बक्से और बैंक नोटों के आकार में सादे कागज के 237 बंडल छिपाकर रखे हुए पाए गए हैं . उनके पास से जाली सरकारी मुहर और हस्ताक्षर वाले जाली दस्तावेज, नेपाल सरकार की मुहर, नेपाल पुलिस का एक जाली पहचान पत्र और फर्जी सरकारी दस्तावेज भी मिले हैं. डीएसपी खड़का ने धोखाधड़ी के पीड़ितों से जिला पुलिस कार्यालय, झापा से संपर्क करने का अनुरोध किया है, क्योंकि वे पहले भी नेपाल-भारत सीमा क्षेत्र में धोखाधड़ी और अन्य प्रकार के घोटालों में शामिल हो सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >