नाले के पानी की निकासी को ले मारपीट में दो गिरफ्तार

नाले के पानी की निकासी को ले मारपीट में दो गिरफ्तार

पोठिया. पोठिया थाना क्षेत्र की उदगारा पंचायत अंतर्गत खुरी धनतोला गांव में नाले के पानी की निकासी को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गयी. घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी. सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर स्थिति को नियंत्रित किया. थानाध्यक्ष अंजय अमन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो नामजद आरोपितों को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया. घटना गुरुवार की सुबह की है. मारपीट में अनवरी खातून पति मंसूर आलम को गंभीर चोट लगी है. इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष अंजय अमन ने बताया कि पुलिस कांड संख्या 82/25 दर्ज करते हुए नामजद आरोपित हमीद और हबीब दोनों पिता अलीमुद्दीन ग्राम धनतोला को गिरफ्तार किया है. जिसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >