तीन नामजद आरोपित गिरफ्तार

तीन नामजद आरोपित गिरफ्तार

पोठिया. प्रखंड के टप्पू उर्स के दौरान दो पक्षों में हुई मारपीट के मामले में अब द्वितीय पक्ष के तीन नामजद आरोपितों को पोठिया थाना की पुलिस ने गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया. गिरफ्तार आरोपित कौशर आलम पिता लतिफुरहमान, मो असिरुल पिता मो सफीक, एजाज पिता शाहिद आलम को थानाध्यक्ष अंजय अमन के नेतृत्व में गिरफ्तार किया गया. इससे पहले प्रथम पक्ष के भी तीन नामजद आरोपितों को जेल भेजा गया है. कांड की वादनी माहिनूर पति मो अंसार आलम ने इस कांड में कुल 40 लोगों को नामजद आरोपित बनाया है. सभी पर आरोप है कि टप्पू शरीफ में आयोजित उर्स को भंग करने की नियत से नाजायज मजमा बनाकर पहले लोगों के साथ बुरी तरह मारपीट किया और फिर मजार के पैसों की लूटपाट की. वहीं पहले कांड में भी 34 लोगों को नामजद बनाया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >