रात्रि गश्ती के दौरान पिकअप वैन से पुलिस ने तस्करी के मवेशी व एक देशी कट्टा को किया जब्त

पोठिया थाना की पुलिस ने रात्रि गश्ती के दौरान एक पिकअप वैन से तीन मवेशियों को जप्त किया है. साथ ही वाहन की तलाशी के दौरान एक देशी कट्टा भी बरामद किया गया है.

पहाड़कट्टा. पोठिया थाना की पुलिस ने रात्रि गश्ती के दौरान एक पिकअप वैन से तीन मवेशियों को जप्त किया है. साथ ही वाहन की तलाशी के दौरान एक देशी कट्टा भी बरामद किया गया है. मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात्रि अपर थानाध्यक्ष विपिन कुमार सिंह के द्वारा क्षेत्र में रात्रि गश्ती की जा रही थी. इसी क्रम में एक पिकअप वाहन डब्ल्यूबी73जी 2541 जो पोठिया-बेलुवा प्रधानमंत्री सड़क के बुधरा मोड़ के पास अनियंत्रित अवस्था में सड़क से नीचे खड़ा देखा गया. पुलिस के वाहन के नजदीक पहुंचते ही वाहन चालक अंधेरे का लाभ उठाकर वाहन को छोड़कर भाग निकला. तत्पश्चात पुलिस पिकअप वाहन को जप्त कर थाना लाई. जहां वाहन सहित पशुओं को सूरक्षार्थ रखा गया है. अपर थानाध्यक्ष विपिन कुमार सिंह ने बताया कि पश्चिम बंगाल रजिस्ट्रेशन नंबर की एक पिकअप वाहन एवं तीन पशुओं को जप्त किया गया है. तलाशी के दौरान एक देशी कट्टा भी वाहन के केबिन से बरामद किया गया है. इस सम्बंध में कांड संख्या दर्ज कर लिया गया है. पुलिस वाहन मालिक का पता लगा रही है साथ ही अन्य बिंदुओं पर अग्रोतर कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >