आज से शुरू हो रहा बरकतों का महीना माह-ए-रमजान

रहमतों और बरकतों का पाक महीना माह-ए-रमजान आज से शुरू हो गया है. कल चांद का दीदार होते ही मुस्लिम समुदाय के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गयी

पौआखाली. रहमतों और बरकतों का पाक महीना माह-ए-रमजान आज से शुरू हो गया है. कल चांद का दीदार होते ही मुस्लिम समुदाय के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गयी और मस्जिदों में विशेष नमाज तरावीह का सिलसिला भी आज से शुरू हो रहा है. अगले तीस दिनों तक मुस्लिम भाई अहले सुबह सहरी खाएंगे फिर दिनभर कठिन रोजा रखकर शाम को सूर्यास्त के पश्चात तय समयानुसार इफ्तार कर मस्जिदों में अल्लाह की इबादत करेंगे और अमन चैन की दुआ मांगेंगे. पवित्र रमजान का आगाज होते ही पौआखाली नगर बाजार समेत प्रखंड के सभी हाट बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है. बाजार में काफी चहल-पहल देखी जा रही है. आज से इफ्तार के लिए खजूर, फल, सेवई और अन्य व्यंजनों की दुकानों पर लोग खरीदारी करते नजर आयेंगे. इस पवित्र रमजान को लेकर उत्साहित स्थानीय मुस्लिम भाइयों की प्रतिक्रिया सामने आयी है. नगर के मुख्य पार्षद प्रतिनिधि अहमद हुसैन उर्फ लल्लू के अनुसार यह संयम और सेवा का महीना है. रमजान केवल भूखे प्यासे रहने का नाम नहीं है, बल्कि यह स्वयं के अनुशासन, धैर्य और जकात का महीना है. उपमुख्य पार्षद प्रतिनिधि अबूनसर आलम ने कहा कि इस पवित्र महीने में की गयी इबादत का फल कई गुना बढ़कर मिलता है. कुरान-ए-पाक की तिलावत और रातों को तरावीह की नमाज से काफी शबाव मिलता है. रालोमो पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष नायाब अनवर, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि कामरान खान, अबूजर गफ्फारी, असलम आजाद, जदयू नगर अध्यक्ष हबेवुर रहमान, सामाजिक कार्यकर्ता डॉ नौशाद आलम आदि ने कहा कि यह महीना इबादत के माध्यम से खुद को संयमित अनुशासित रखते हुए नेक कर्म करने, जरूरतमंदों की बढ़ चढ़कर मदद करने के साथ ही आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने का संदेश देता है. रमजान हमें सब्र और दूसरों का दर्द समझने की सीख देता है. खुदा से दुआ है कि यह महीना सभी के जीवन में खुशहाली और तरक्की लेकर आए.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >