पूसी रेलवे ने की कई रेलवे स्टेशनों पर ट्रेनों के ठहराव की पहल

रेलवे ने मंगलवार से असम, पश्चिम बंगाल और बिहार में पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के क्षेत्राधिकार में आने वाले रेलवे स्टेशनों पर नए ठहराव शुरू किए हैं.

ठाकुरगंज. रेलवे ने मंगलवार से असम, पश्चिम बंगाल और बिहार में पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के क्षेत्राधिकार में आने वाले रेलवे स्टेशनों पर नए ठहराव शुरू किए हैं. इस पहल का स्वागत यात्रियों व स्थानीय लोगों ने किया है. रेलवे का दावा है कि अनगिनत परिवारों, छात्रों, व्यापारियों और मरीजों के लिए ये नए ठहराव परिचालनिक बदलाव से कहीं ज्यादा, अधिक सुलभ, तेज़ और सम्मानजनक यात्रा के बहुप्रतीक्षित क्षण को प्रदर्शित करते हैं. इस दौरान सिलीगुड़ी-अलुआबाड़ी रेलखंड में परिचालित होने वाली ट्रेन संख्या 15483/15484 (अलीपुरद्वार जंक्शन–दिल्ली–अलीपुरद्वार जंक्शन) महानंदा एक्सप्रेस का नक्सलबाड़ी रेलवे स्टेशन पर नया ठहराव प्रदान किया गया है. ट्रेन संख्या 75705/75706 (राधिकापुर–सिलीगुड़ी जंक्शन–राधिकापुर) इंटरसिटी एक्सप्रेस को बतासी रेलवे स्टेशन और अधिकारी रेलवे स्टेशन पर नया ठहराव, ट्रेन संख्या 15463/15464 (बालुरघाट–सिलीगुड़ी जंक्शन–बालुरघाट) इंटरसिटी एक्सप्रेस को अधिकारी रेलवे स्टेशन पर नया ठहराव प्रदान किया गया है. इस दौरान दार्जिलिंग सांसद राजू बिष्ट ने नक्सलबाड़ी, बतासी और अधिकारी रेलवे स्टेशनों से उक्त ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इसके अलावा ट्रेन संख्या 75705/75706 (राधिकापुर–सिलीगुड़ी जंक्शन–राधिकापुर) इंटरसिटी एक्सप्रेस ने तेलता और सुधानी रेलवे स्टेशन पर अपने नए ठहराव शुरू किए. इन ठहरावों के लिए कटिहार सांसद तारिक अनवर और विधायक संगीता देवी ने तेलता और सुधानी रेलवे स्टेशनों से इस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >