ठाकुरगंज में 27 व 28 को लगेगा विशेष यूडीआइडी कैंप, तैयारी को लेकर बीडीओ ने की समीक्षा

दिव्यांगजनों के यूनिक डिसएबिलिटी आईडी (युडीआईडी) कार्ड से संबंधित लंबित आवेदनों के त्वरित निष्पादन के उद्देश्य से सीएचसी ठाकुरगंज 27 फरवरी एवं 28 फरवरी 2026 को विशेष कैंप का आयोजन किया जायेगा.

ठाकुरगंज. दिव्यांगजनों के यूनिक डिसएबिलिटी आईडी (युडीआईडी) कार्ड से संबंधित लंबित आवेदनों के त्वरित निष्पादन के उद्देश्य से सीएचसी ठाकुरगंज 27 फरवरी एवं 28 फरवरी 2026 को विशेष कैंप का आयोजन किया जायेगा. इस विशेष कैंप की सफलता के लिए बीडीओ अहमर अब्दाली की अध्यक्षता में प्रखंड कार्यालय सभागार में बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अखलाकुर्रहमान प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, हेल्थ मैनेजर सुनील कुमार, विभिन्न पंचायतों के मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, जिला बाल संरक्षण इकाई अंतर्गत विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, किशनगंज के कर्मियों सहित प्रखंड स्तरीय अन्य संबंधित कर्मी उपस्थित थे. बैठक के दौरान विशेष कैंप की तैयारियों, व्यवस्था एवं जिम्मेदारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई. इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी अहमर अब्दाली ने कहा कि यूडीआईडी कार्ड दिव्यांग जनों के लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है, जिसके माध्यम से उन्हें सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ प्राप्त होता है. उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश दिया कि अधिक से अधिक दिव्यांग इस विशेष कैंप में पहुंचकर अपने लंबित आवेदनों का निष्पादन कराएं. साथ ही पंचायत स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया गया, ताकि कोई भी पात्र दिव्यांगजन इस सुविधा से वंचित न रह जाए. इस दौरान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अखलाकुर्रहमान ने बताया कि कैंप के दौरान दिव्यांगजनों की जांच, सत्यापन एवं आवश्यक औपचारिकताओं को पूर्ण कर यूडीआईडी कार्ड से संबंधित प्रक्रिया को प्राथमिकता के आधार पर संपन्न किया जाएगा. इसके लिए चिकित्सा दल एवं आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >