परीक्षा के पहले दिन 325 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

जिले के 20 केंद्रों में मैट्रिक की परीक्षा सोमवार से शुरू हो गयी है. पहले दिन की परीक्षा कदाचारमुक्त संपन्न हुई. किसी भी केंद्र से किसी भी परीक्षार्थी के निष्कासन की सूचना नहीं है.

20 केंद्रों पर हुई मैट्रिक की परीक्षा, सुरक्षा के थे पुख्ता इंतजाम किशनगंज. जिले के 20 केंद्रों में मैट्रिक की परीक्षा सोमवार से शुरू हो गयी है. पहले दिन की परीक्षा कदाचारमुक्त संपन्न हुई. किसी भी केंद्र से किसी भी परीक्षार्थी के निष्कासन की सूचना नहीं है. सभी केंद्रों में दोनों पालियों में परीक्षा हुई. दोनों पालियों में कुल 16953 परीक्षार्थी शामिल हुए व 325 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. पहली पाली में 8 हजार 475 परीक्षार्थी शामिल हुए और 183 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. दूसरी पाली में 8478 परीक्षार्थी शामिल हुए और 142 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. पहले दिन हिंदी विषय की परीक्षा हुई. परीक्षार्थी परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पहले ही केंद्र पहुंचने लगे थे. सभी केंद्रों में पहली पाली की परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पहले ही केंद्र के बाहर परीक्षार्थियों व उनके अभिभावकों की भीड़ जुटने लगी थी. पहली पाली में 10 बजे सुबह के बाद एसडीएम अनिकेत कुमार, एसडीपीओ वन गौतम कुमार व अन्य प्रशासनिक अधिकारी केंद्रों का मुआयना कर रहे थे. इस दौरान एसडीएम, एसडीपीओ पहले इंटर हाई स्कूल केंद्र पहुंचे और केंद्र के केंद्राधीक्षक को आवश्यक निर्देश दिया. वहीं डीईओ नासिर हुसैन भी कई परीक्षा केंद्रों का जायजा ले रहे थे. सभी केंद्रों में मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गयी थी. मुख्य द्वार पर जांच के बाद ही परीक्षार्थियों को केंद्र के अंदर प्रवेश करने दिया जा रहा था. पहले दिन परीक्षार्थियों की भीड़ भी अत्यधिक थी. परीक्षा समाप्ति के बाद केंद्र के बाहर अच्छी खासी भीड़ जुटने लगी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >