छत्तरगाछ अस्पताल भवन के निर्माण में हो रही अनियमितता

पोठिया प्रखंड के छत्तरगाछ बाजार में बिहार चिकित्सा सेवा व आधारभूत संरचना निगम लिमिटेड द्वारा निर्माणाधीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के भवन निर्माण में ग्रामीणों ने अनियमितता का आरोप लगाया है

पहाड़कट्टा पोठिया प्रखंड के छत्तरगाछ बाजार में बिहार चिकित्सा सेवा व आधारभूत संरचना निगम लिमिटेड द्वारा निर्माणाधीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के भवन निर्माण में ग्रामीणों ने अनियमितता का आरोप लगाया है. लगभग दस करोड़ की लागत से बन रहे सीएचसी भवन के निर्माण को लेकर शुरू से ही सवाल उठते रहे हैं. सोमवार को स्थानीय ग्रामीण रमेश लाल हरिजन उर्फ राशाखुवा ने बताया कि पुराने रेफरल अस्पताल भवन का निर्माण भी उनके सामने हुआ था और वर्षों तक मजबूती से खड़ा रहने के बाद उसे जर्जर होने पर तोड़ा गया. उनका आरोप है कि नए भवन के निर्माण में गुणवत्तापूर्ण सामग्री का उपयोग नहीं किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि भवन के दीवार के निर्माण में महानंदा नदी से लाया गया लोकल बालू इस्तेमाल किया जा रहा है, जबकि निर्माण कार्य में भागलपुर का लाल बालू उपयोग होना चाहिए. रमेश लाल ने बताया कि सोमवार को कई ट्रैक्टरों से बालू अस्पताल परिसर के सामने गिराया गया और उसी से मजदूर काम कर रहा है. उनका दावा है कि इस प्रकार की सामग्री से बना भवन अधिक समय तक टिकाऊ नहीं रहेगा. ग्रामीणों का कहना है कि सरकार द्वारा निर्माण कार्य के लिए पूरी राशि उपलब्ध कराई जाती है, इसके बावजूद निम्नस्तरीय सामग्री का उपयोग नियमों के विरुद्ध है. उन्होंने जिला प्रशासन से पूरे निर्माण कार्य की जांच कराने की मांग की है.

मुखिया ने की जांच कर कार्रवाई की मांग

दूसरी ओर भोटाथाना पंचायत के मुखिया मरगूब आलम ने भी आरोप लगाया कि उनके लोकल बालू से भवन का कार्य दिन-रात किया जा रहा है, अवैध बालू खनन पर रोक लगी हुई है, इसके बावजूद सरकारी निर्माण कार्य में लोकल बालू का उपयोग किया जा रहा है. जबकि कार्यस्थल पर लाल बालू का ढेर केवल दिखावे के लिए रखा गया है. निर्माण कार्य में अनियमितता को लेकर मुखिया मरगूब आलम ने जिला पदाधिकारी विशाल राज से निर्माण कार्य की जांच कर दोषी संवेदक पर कार्रवाई की मांग की है.

क्या कहते है संवेदक

संवेदक ने इस मामले में सफाई देते हुए कहा कि लोकल बालू का उपयोग भवन के टाइल्स लगाने में किया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sharath tripathi

शरतचंद्र त्रिपाठी प्रिंट माध्यम में 17 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत अमर उजाला से की. अभी प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में कार्यरत हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं. जमीनी रिपोर्टिंग के जरिये हाशिये के सवालों को मुख्यधारा में लाने पर जोर.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >