बैठक से अनुपस्थित पदाधिकारियों के विरुद्ध स्पष्टीकरण का निर्देश

जिला पदाधिकारी विशाल राज की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय वेश्म में जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ कार्य संस्कृति से संबंधित संक्षिप्त बैठक आहूत की गयी.

जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ कार्य संस्कृति की समीक्षा बैठक आयोजित किशनगंज. जिला पदाधिकारी विशाल राज की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय वेश्म में जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ कार्य संस्कृति से संबंधित संक्षिप्त बैठक आहूत की गयी. बैठक के दौरान विभिन्न विभागों से प्राप्त प्रतिवेदनों की जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा समीक्षा की गयी. समीक्षा के क्रम में कर्मियों की कर्म पुस्तिका के संधारण, संचिकाओं के निर्गमन एवं प्रस्तुतीकरण, बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली के अनुपालन, नीलाम पत्रवाद, माननीय न्यायालय वाद, आपदा राहत, एसी एवं डीसी विपत्र, लोक शिकायत, अनुशासनात्मक कार्रवाई, सूचना का अधिकार, लोकायुक्त, मानवाधिकार आयोग, सीपी ग्राम, सीएम डैशबोर्ड, सीएम जनता दरबार, सेवांत लाभ, अंतर-विभागीय अनापत्ति प्रमाण पत्र सहित अन्य लंबित प्रतिवेदनों की प्रगति की संक्षिप्त समीक्षा की गयी. सीएम डैशबोर्ड से लौटाए गए सभी आवेदनों को एक सप्ताह के भीतर आवश्यक सुधार करते हुए पुनः प्रेषित करना सुनिश्चित किया जाए. टेढ़ागाछ प्रखंड अंतर्गत खनियाबाद में भूमि की पहचान कर ली गयी है, जहां सबसे बड़ी खाद्यान्न अन्न भंडार योजना के अंतर्गत अन्न भंडार का निर्माण प्रस्तावित है. उक्त स्थल से संबंधित सभी आवश्यक भूमि दस्तावेज शीघ्र उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया. इसके अतिरिक्त, वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम–2 के अंतर्गत गठित टीम को निर्देशित किया गया कि वे संबंधित क्षेत्रों का भौतिक भ्रमण कर आम जनमानस से आवश्यक बुनियादी सुविधाओं की सूची तैयार करें तथा उन्हें डीपीआर निर्माण की प्रक्रिया में सक्रिय रूप से सम्मिलित करें, ताकि योजनाओं का क्रियान्वयन स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप किया जा सके. बैठक में अनुपस्थित रहने वाले पदाधिकारियों के विरुद्ध स्पष्टीकरण से संबंधित आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा दिया गया. बैठक में डीडीसी प्रदीप कुमार झा, एडीएम अमरेन्द्र कुमार पंकज, जिला पंचायत राज पदाधिकारी जफर आलम, वरीय उपसमाहर्ता सुनीता कुमारी, जिला योजना पदाधिकारी सह जिला जनसंपर्क पदाधिकारी कुंदन कुमार सिंह सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AWADHESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >