ट्रैक्टर पलटने से चालक घायल

पोठिया-चिचुवाबाड़ी मुख्य पथ पर डोंकपुल नजरपुर के समीप लोहे से लदा एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया

पहाड़कट्टा. पोठिया-चिचुवाबाड़ी मुख्य पथ पर डोंकपुल नजरपुर के समीप लोहे से लदा एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया. हादसे में ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से जख्मी है. ग्रामीणों की मदद से जख्मी चालक को ईलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया. मिली जानकारी के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर की ट्रॉली पर ओवरलोड जंग लगा लोहा लदा था.जिसे चिचुवाबाड़ी की ओर से पोठिया से जाया जा रहा था. ईधर ट्रैक्टर पलटने से स्थानीय लोगों की भारी भीड़ घटनास्थल पर जुट गयी. ग्रामीणों ने बताया कि ऐन वक्त पर यदि आसपास काम रहे मजदूर नही पहुंचते तो चालक की जान भी जा सकती थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >