बाइक लेकर अपराधी हुए फरार, प्राथमिकी दर्ज

प्राथमिकी दर्ज

किशनगंज शहर के खगड़ा एनएच 27 ओवर ब्रिज के सामने शुक्रवार को एक व्यक्ति की बाइक लेकर अपराधियों के फरार होने का मामला प्रकाश में आया है. मामले में शनिवार को सदर थाने में घटना की प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार दिलावरगंज निवासी पीड़ित युवक सुबोध कुमार हलीम चौक से वापस घर आ रहे थे. खगड़ा ओवर ब्रिज पर बाइक रोक कर फोन पर किसी से बात कर रहा था, इसी बीच चार की संख्या में बदमाश आ गए और बाइक लेकर फरार हो गये. जब तक पीड़ित युवक की नजर पड़ती बदमाश बाइक को तीव्र गति से दौड़ा कर फरार हो गया. युवक ने बताया कि उसका हौंडा एसपी 125 डीसी जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर बीआर-37 एएच 4615 है. बदमाश बाइक को लेकर बिहार बस स्टैंड की ओर फरार हुआ था. सदर थानाध्यक्ष अभिषेक रंजन ने बताया कि घटना को लेकर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >