नूरी बेगम हत्याकांड का आरोपित भेजा गया जेल

नूरी बेगम हत्याकांड का आरोपित भेजा गया जेल

किशनगंज. सदर प्रखंड की पिछला पंचायत के पतलवा गांव में नूरी बेगम हत्याकांड में आरोपित को शनिवार को जेल भेज दिया गया. मामले में शुक्रवार को मोहम्मदपुर गांव के युवक मोहम्मद बुद्धू ने थाने में आत्मसमर्पण किया था. आरोपित युवक मोहम्मद बुद्धू पिछला पंचायत के मोहम्मदपुर का रहने वाला है. उसने महिला की हत्या कर शव दफनाए जाने की बात कही थी. शुक्रवार को आरोपित युवक मोहम्मद बुद्धू अचानक सदर थाना पहुंच गया और पुलिस के समक्ष अपने को सरेंडर कर दिया था. यहां बता दें की 26 मार्च को मृतका नूरी बेगम का शव पिछला पंचायत के पतलवा गांव में मक्के के खेत से बरामद किया गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >