प्रतिभावान खिलाड़ियों की खोज प्रारंभ

प्रतिभावान खिलाड़ियों की खोज प्रारंभ

किशनगंज. सरकारी स्कूलों में मशाल-2025 योजना के तहत प्रतिभावान खिलाड़ियों की खोज शुरू हो गई है. जिलास्तर पर चयन होने के बाद राज्यस्तर पर प्रतिभावान खिलाड़ियों के बीच प्रतियोगिता आयोजित होगी. जिसमें खेल प्रतिभा के अंडर 14 और 16 आयु वर्ग के बच्चे शामिल होंगे। मशाल -2025 खेल प्रतियोगिता का आयोजन सरकारी विद्यालयों में किया जायेगा. इसको लेकर शिक्षा विभाग व खेल विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी है. बताते चले मशाल खेल प्रतियोगिता के माध्यम से प्रतिभावान खिलाडियों को खोजने व नये अवसर प्रदान करने के लिए किया जाना है. प्रतियोगिता में कुल पांच विधाएं यथा-अंडर-14, अंडर-16 आयु वर्ग के बालक, बालिका के लिए एथलेटिक्स 60/600 मीटर, 100/800 मीटर, लंबी कूद, उच्ची कूद, क्रिकेट, बॉल-थ्रो, साईकिलिंग, कबड्डी फुटबाल एवं बॉलीबाल शामिल हैं.

मशाल खेल प्रतियोगिता का आयोजन

प्रतिभावान खिलाड़ियों का चयन व मंच प्रदान करना इसका मुख्य उद्देश्य है. मशाल खेल प्रतियोगिता विभिन्न स्तरों पर आयोजित की जायेगी. सरकार ने विद्यालय से लेकर जिला स्तर पर खेल प्रतियोगिताओं के तिथिवार आयोजन को लेकर पत्र जारी किया गया है. मशाल-2025 खेल प्रतियोगिता विद्यालय स्तर पर 24 , 25 और 26 अप्रैल को होगी. इसके बाद संकुल, फिर प्रखंड, जिला एवं राज्य स्तर पर आयोजित की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >