मुबारकबाद देकर रमजान माह को कहा अलविदा

मुबारकबाद देकर रमजान माह को कहा अलविदा

कोचाधामन. रविवार की शाम को चांद नजर आते ही मुस्लिम समाज में खुशी की लहर दौड़ गई. बच्चे, जवान, बूढ़े सभी ने प्यार भरी नजरों से चांद का दीदार किया. सोमवार को ईदुल फितर का पर्व मनाया जाएगा. रोजेदारों ने रविवार को आखिरी रोजा रखा. चांद देखते ही मदरसा दारूल उलूम अहले सुन्नत जनता कन्हैयाबाड़ी की ओर से सोमवार को ईद मनाए जाने की घोषणा की गई. रविवार की शाम लोगों ने एक दूसरे को चांद की मुबारकबाद के साथ ईद की मुबारकबाद देकर रमजान माह को अलविदा कहा. साबरी जामा मस्जिद जनता कन्हैयाबाड़ी में समेत अन्य मस्जिदों में पिछले दस दिनों से एतेकाफ में बैठे रोजेदारों को लोगों ने फूल माला पहनाकर सम्मानित किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >