विद्युत ट्रांसफार्मर खराब हाेने से अर्राबाड़ी में विद्युत आपूर्ति बाधित, उपभोक्ता परेशान

प्रखंड के रायपुर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 4 के अर्राबाड़ी गांव में विद्युत ट्रांसफार्मर खराब होने से दर्जनों घरों में पिछले तीन दिनों से विद्युत आपूर्ति ठप है. ग्रामीणों के लाख प्रयास के बावजूद भी अब तक खराब ट्रांसफार्मर की मरम्मत नहीं हो सकी है.

पहाड़कट्टा. प्रखंड के रायपुर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 4 के अर्राबाड़ी गांव में विद्युत ट्रांसफार्मर खराब होने से दर्जनों घरों में पिछले तीन दिनों से विद्युत आपूर्ति ठप है. ग्रामीणों के लाख प्रयास के बावजूद भी अब तक खराब ट्रांसफार्मर की मरम्मत नहीं हो सकी है. बिजली नहीं रहने के कारण लोगों को गर्मी सहित अन्य प्रकार की समस्याओं से रूबरू होना पड़ रहा है. पिछले तीन दिनों से अर्राबाड़ी गांव में बिजली गायब है. जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने सम्बंधित जेई से की लेकिन किसी प्रकार की पहल नहीं की जा रही है. बता दें कि सरकार ग्रामीण क्षेत्र में निर्वाध बिजली आपूर्ति के लिए प्रयासरत है, लेकिन विद्युत कर्मी एवं सम्बंधित पदाधिकारी की उदासीनता के कारण तीन दिन बाद भी खराब ट्रांसफार्मर के जगह नया ट्रांसफार्मर गांव को नही मिला और ना मरम्मत की पहल की गयी. विद्युत विभाग की लचर कार्यशैली के प्रति उपभोक्ताओं में रोष है. उपभोक्ताओं ने सोमवार को खराब विद्युत ट्रांसफार्मर के स्थल पर प्रदर्शन किया और जनहित के मद्देनजर जिला पदाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए नये ट्रांसफार्मर की मांग की है.मौके पर राजा बाबू, तनवीर आलम, अनवर आलम, अब्दुल करीम, तारिक आलम, मंजर आलम, राहुल, आलम मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >