पोठिया पुलिस तीन फरार वारंटियों को किया गिरफ्तार

पोठिया पुलिस तीन फरार वारंटियों को किया गिरफ्तार

पहाड़कट्टा. पुलिस अधीक्षक सागर कुमार के निर्देश पर पोठिया थाना की पुलिस ने बीती रात समकालीन अभियान में लंबे समय से फरार चल रहे तीन वारंटियों को गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. गिरफ्तार आरोपित महबूब आलम एवं मो सैबुल दोनों पिता कालू मोहम्मद साकिन हल्दीबाड़ी गांव के रहने वाले हैं. जबकि तीसरा वारंटी शिव सोरेन पिता बुधराम सोरेन को डांगापाड़ा गांव से पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इनके विरुद्ध न्यायालय से वारंट निर्गत था. जिसपर पोठिया थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर अंजय अमन के नेतृत्व में कार्रवाई की गयी. थानाध्यक्ष अंजय अमन ने बताया कि न्यायालय से प्राप्त वारंट के आधार पर फरारियों एवं वारंटियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है. एक-एक वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है. यह अभियान लगातार जारी रहेगा. गिरफ्तारी अभियान में एसआई सुजीत कुमार,एसआई कैलाश सोरेन, एसआई प्रदीप कुमार सहित सशस्त्र-बल मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >