पुलिस ने बालू लदे ट्रैक्टर को किया जब्त

पोठिया प्रखंड में अवैध बालू खनन को लेकर पुलिस-प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रही है.

पहाड़कट्टा. पोठिया प्रखंड में अवैध बालू खनन को लेकर पुलिस-प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रही है. बुधवार को पुलिस ने पोठिया-इस्लामपुर मुख्यपथ के डोंगरा गांव के समीप एक बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त किया. मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की शाम पुलिस को डायल-112 पर अवैध बालू खनन कर ले जा रहे ट्रैक्टर की सूचना प्राप्त हुई थी. जिसपर पोठिया थाना की पुलिस के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए लोकेशन के आधार पर उक्त बालू लदे ट्रैक्टर को रोक कर खनन से संबंधित कागजात की मांग की गयी. लेकिन चालक द्वारा मौके पर किसी प्रकार का माइनिंग से सम्बंधित वैध कागजात प्रस्तुत नही किये जाने पर बालू लदे ट्रैक्टर को जप्त कर सूरक्षार्थ थाना में रखा गया है. बता दे कि इससे पूर्व मंगलवार को भी अंचल अधिकारी मोहित राज के द्वारा औचक भ्रमण के क्रम में छत्तरगाछ हाट के समीप एक बालू लदे ट्रैक्टर को जप्त कर कार्रवाई की गयी है. इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष अंजय अमन ने बताया कि अवैध बालू खनन को लेकर गश्ती दल को आवश्यक निर्देश दिए गए. सड़कों पर बालू लदे सभी ट्रक एवं ट्रैक्टरों की लगातार जांच की जा रही है. वैध कागजात नहीं रहने पर खनन विभाग के द्वारा उचित जुर्माना लगाया जा रहा है. मौके पर एसआई प्रदीप कुमार, एसआई बीएन हेम्ब्रम मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >