पांच सौ लीटर शराब के साथ पिकअप वैन जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार

पांच सौ लीटर शराब के साथ पिकअप वैन जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार

कोचाधामन. पुलिस अधीक्षक सागर कुमार के निर्देश पर शराब व अन्य मादक पदार्थों के विरुद्ध एसडीपीओ गौतम कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने गुरुवार को कोचाधामन थाना क्षेत्र मस्तान चौक से 500.370 लीटर अवैध विदेशी शराब के साथ एक पिकअप वैन बीआर37जीए 6597 जब्त किया है तथा चालक उबेद आलम, सकिन मोहम्मदनगर थाना बहादुरगंज जिला किशनगंज को मौके पर से गिरफ्तार किया है. बिहार मद्धनिषेद तथा उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज करते हुए अभियुक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. थानाध्यक्ष रंजय कुमार सिंह व धनपुरा पिकेट प्रभारी राजू कुमार ने सशस्त्र बलों को लेकर थाना क्षेत्र के मस्तान चौक पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया जिसमें एक पिकअप वैन को अवैध विदेशी शराब के साथ जब्त करने में सफल रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >