एसएसबी जवानों पर हमला करने वाला एक आरोपित गिरफ्तार

सदर थाना क्षेत्र के बेलवा में बीते 17 मार्च को एसएसबी जवानों के साथ हुई मारपीट मामले के एक आरोपित को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया

किशनगंज. सदर थाना क्षेत्र के बेलवा में बीते 17 मार्च को एसएसबी जवानों के साथ हुई मारपीट मामले के एक आरोपित को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपित रविउल इस्लाम अर्राबाड़ी थाना क्षेत्र का निवासी है. किशनगंज पुलिस द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया गया कि 17 मार्च को एसएसबी 19वीं बटालियन ठाकुरगंज की टीम फेक करेंसी की सूचना के सत्यापन हेतु बेलवा चौक पर पहुंची थी. अचानक कुछ लोगों के द्वारा एसएसबी जवानों को घेर लिया गया था. हमलावरों ने जवानों के साथ मारपीट भी की थी जिस कारण कुछ जवान गंभीर रूप से घायल हो गए थे. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल पर पहुंचकर जवानों को सुरक्षित निकाला था और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया था. इस संबंध में किशनगंज थाना में कांड संख्या 138/25 दर्ज की गयी थी. पुलिस द्वारा इस मामले में दो अन्य आरोपियों, शमशेर अली और साहिल अख्तर को पहले ही गिरफ्तार किया गया था. इसके साथ ही अन्य संदिग्धों के खिलाफ भी छापेमारी जारी है. एसपी सागर कुमार ने कहा कि पुलिस पर हमले की घटना को गंभीरता से लिया जा रहा है. आगे की कार्रवाई की जा रही है..

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >