बीएससी नर्सिंग के छात्रों ने समाधान कायाकल्प केन्द्र पिपरीथान का किया दौरा

सामुदायिक स्वास्थ्य अध्ययन के तहत नवजीवन कॉलेज ऑफ नर्सिंग, गयागंगा बंगाल और बीएससी नर्सिंग के छात्रों ने सोमवार को समाधान काया कल्प केंद्र, पिपरीथान का दौरा किया.

ठाकुरगंज. सामुदायिक स्वास्थ्य अध्ययन के तहत नवजीवन कॉलेज ऑफ नर्सिंग, गयागंगा बंगाल और बीएससी नर्सिंग के छात्रों ने सोमवार को समाधान काया कल्प केंद्र, पिपरीथान का दौरा किया. इस एक दिवसीय शैक्षिक यात्रा के दौरान छात्रों और शिक्षकों ने नेचुरोपैथी और योग वेलनेस सेंटर की गतिविधियों और सुविधाओं के बारे में समाधान काया कल्प केंद्र के निदेशक डॉ एम सरजू और चिकित्सा अधीक्षक डॉ नीलम वर्मा से जानकारी ली. उन्हें प्राकृतिक चिकित्सा उपचारों में उपयोग किए जाने वाले विभिन्न उपकरण दिखाए गए और विभिन्न उपचार विधियों जैसे हाइड्रोथेरेपी, मड थेरेपी, मसाज थेरेपी, डाइट थेरेपी, क्रोमोथेरेपी और थर्मोथेरेपी के बारे में जानकारी दी गई. डॉ नीलम और डॉ सरजू ने स्वास्थ्य के लिए पांच प्राकृतिक चिकित्सा सिद्धांत और प्राकृतिक चिकित्सा के अनुसार स्वास्थ्य के दस मौलिक नियम विषयों पर शैक्षिक सत्र दिए. बताते चले समाधान काया कल्प केंद्र आयुष मंत्रालय, सरकार के तत्वावधान में सेवारत एक प्राकृतिक चिकित्सा और योग वेलनेस सेंटर है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >