सांसद ने की किशनगंज में एम्स की शाखा खोलने की मांग

सांसद ने की किशनगंज में एम्स की शाखा खोलने की मांग

किशनगंज. कांग्रेस सांसद डॉ मो जावेद आजाद ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल से मिलकर किशनगंज लोकसभा क्षेत्र में एम्स की एक शाखा खोलने के संबंध में पत्र देकर अनुरोध किया. मंगलवार को केंद्रीय मंत्री से मुलाकात के दौरान सांसद डॉ आजाद ने पत्र सौंपा जिसमें बताया कि किशनगंज लोकसभा क्षेत्र देश के सबसे पिछड़े जिलों में शामिल है और यहां की जनता उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सेवाओं की भारी कमी का सामना कर रही है. सीमांचल क्षेत्र विशेष रूप से स्वास्थ्य मानकों पर राष्ट्रीय औसत से बहुत पीछे है. जैसा कि आप जानती हैं, किशनगंज जिला बिहार के उस कोने में स्थित है जो बंगाल, नेपाल और उत्तर-पूर्व भारत के प्रवेश द्वार के रूप में कार्य करता है. पत्र में कहा गया है कि क्षेत्र की भौगोलिक दूरियों और सीमित संसाधनों को देखते हुए यहां के लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए पटना या अन्य बड़े शहरों पर निर्भर रहना पड़ता है, जो लगभग 400 किमी दूर है. उन्होंने पत्र के माध्यम से आग्रह किया है कि एम्स की एक शाखा/उप-केंद्र को किशनगंज में स्थापित करने की कृपा करें, ताकि सीमांचल क्षेत्र के गरीब, पिछडे और वंचित तबके को अत्याधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं सुलभ हो सके. उन्होंने कहा कि बिहार सरकार पहले ही विहार के अन्य क्षेत्रों में केंद्रीय संस्थाओं की शाखाओं को भूमि प्रदान कर चुकी है. किशनगंज में भी जमीन की उपलब्धता है और यदि स्वास्थ्य मंत्रालय इच्छुक हो, तो हम जल्द ही जिला प्रशासन के सहयोग से आवश्यक भूमि और संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित कर सकते है. इस प्रस्ताव पर गंभीरतापूर्वक विचार कर एम्स की शाखा खोलने का अनुरोध किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >