वाहन की चपेट में आने से विक्षिप्त महिला की मौत

वाहन की चपेट में आने से विक्षिप्त महिला की मौत

पौआखाली. पौआखाली डाकबंगला चौक में नेशनल हाइवे मार्ग पर अज्ञात वाहन की ठोकर से विक्षिप्त महिला की मौत हो गयी है. घटना शनिवार अहले सुबह की बतायी जा रही है. दुर्घटना के बाद गंभीर रूप से घायल अवस्था में रोड पे पड़ी महिला की सूचना थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार मिश्रा को मिलने के उपरांत पुलिस ने आनन फानन में घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया, जहां नाजुक स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए किशनगंज सदर अस्पताल रेफर कर दिया. किंतु, रास्ते में ही घायल महिला ने दम तोड़ दिया. थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि मृतक महिला मानसिक रूप से विक्षिप्त बतायी जाती है, जिसकी उम्र लगभग 55 वर्ष होगी, जो डाकबंग्ला चौक के आसपास ही रहा करती थी. शनिवार की सुबह उसकी लाश डाकबंगला चौक वाले अंडरपास वाले हिस्से में गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ी मिली है. शव का पोस्टमार्टम करा लिया गया है किंतु उनकी शिनाख्त के लिए और शव पर दावा करने हेतु परिजनों के लिए 72 घंटे के लिए शव को सदर अस्पताल के मुर्दा घर में सुरक्षित रखा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >