झमाझम बारिश से जन जीवन प्रभावित, सड़कों पर हुआ जलजमाव

मोहल्ले ऐसे भी है जहां नाली सड़क से उच्ची बनाई गयी है लेकिन सड़क को उच्चा नहीं किया गया जिस वजह से वहां जलजमाव हो जाता है.

किशनगंज शहर में दिन भर हुई झमाझम वर्षा ने मौसम को सुहाना बना दिया है. वहीं वर्षा की वजह से शहर की कई सड़कों पर लोगों को जलजमाव की समस्या से जूझना पड़ा है. दरअसल गुरुवार की अहले सुबह से हो रही वर्षा की वजह से कई सड़कों पर जलजमाव हो गया. शहर के पश्चिमपाली चौक, कोको पेट्रोल पंप के एनएच सर्विस रोड, तेघरिया मुख्य सड़क, धर्मगंज चौक से रेलवे स्टेशन जानी वाली सड़क, रुईधासा हनुमान मंदिर से कजलामनी जाने वाली सड़क सहित कई सड़कों पर जलजमाव की स्थिति देखी गयी. कई जगहों पर सड़क पर बने गड्ढे तो कहीं जलनिकासी नहीं होने से जलजमाव की समस्या से लोगो को जूझना पड़ रहा है. कई मोहल्लों में नाली नहीं होने से परेशानी होती है तो कई मोहल्ले ऐसे भी है जहां नाली सड़क से उच्ची बनाई गयी है लेकिन सड़क को उच्चा नहीं किया गया जिस वजह से वहां जलजमाव हो जाता है. स्थानीय लोगों ने बताया कि जलजमाव की वजह से कई तरह की परेशानियों को झेलना पड़ता है. आने जाने में काफी परेशानी होती है तो वहीं बच्चों को स्कूल जाने में काफी दिक्कत होती है. उन्होंने नगर परिषद से समस्या के स्थायी समाधान की मांग करते हुए ठोस कदम उठाने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >