कलशयात्रा के साथ हरिनाम संकीर्तन का शुभारंभ

कलशयात्रा के साथ हरिनाम संकीर्तन का शुभारंभ

बिशनपुर. कोचाधामन प्रखंड की बलिया पंचायत अंतर्गत चरघरिया हाट स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण में आयोजित श्रीश्री 108 हरिनाम संकीर्तन को लेकर शुक्रवार को कलश शोभायात्रा निकाली गई. जिसमें 201 कन्याओं ने भाग लिया. भक्ति संगीत की धुनों के बीच दुर्गा मंदिर परिसर यज्ञ स्थल से सड़क मार्ग अपग्रेड हाई स्कूल बलिया, कर्मकार टोला बलिया, चरघरिया बस्ती, शितलनगर चौक होते हुए हाई वे पर चरघरिया पुल के नीचे कनकई नदी में कन्याओं ने अपने-अपने कलश में नदी का पवित्र जल भरकर पुनः यज्ञ स्थल पहुंचकर कलश स्थापित कर संकीर्तन का शुभारंभ हुआ. जिसमें दूर दराज की कीर्तन मंडलियां भाग ले रही है. मंदिर सह यज्ञ समिति के सदस्यों द्वारा भंडारा को सफल कराने को लेकर कृत संकल्पित हैं जिसमें महात्मा बुद्धेव, दिनेश यादव, झल्लू मंडल, परमानन्द राय, कृपानंद यादव, पंडित मुन्ना यादव, पंडित सन्तोष मंडल, पूर्व समिति राजदेव मंडल, नवीन कुमार शर्मा, परमेश्वर पोद्दार, सजन लाल शर्मा, दिलीप शर्मा, चतुरंजन कर्मकार, रंजीत यादव,लाल चन्द साह सहित अन्य समर्पित कार्यकर्ता शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >