कोहरे का प्रकोप अब भी जारी

खांसी और बुखार के मरीजों की संख्या में भी इजाफा देखने को मिल रहा है.

ठाकुरगंज फरवरी महीने में ठंड और घने कोहरे का प्रकोप लगातार जारी है. सुबह होते ही आसमान में घना कोहरा और धुंध छा जा रही है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है. कड़ाके की ठंड के कारण लोग घरों से निकलने में परहेज कर रहे हैं और ऊनी वस्त्रों का सहारा ले रहे हैं. सुबह और शाम के समय ठंड का असर और अधिक बढ़ जा रहा है. लोगों के हाथ-पैर ठिठुर रहे हैं. ठंड से बचाव के लिए लोग स्वेटर, चादर, टोपी और मफलर का इस्तेमाल कर रहे हैं. लगातार ठंडे मौसम के कारण सर्दी, खांसी और बुखार के मरीजों की संख्या में भी इजाफा देखने को मिल रहा है. स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ऐसे मरीजों की भीड़ बढ़ने लगी है. डॉ अखलाकुर्रहमान ने बताया कि ठंड और गर्मी के टकराव से होने वाले प्रभाव के कारण बुखार, सर्दी और खांसी जैसे लक्षण सामने आना सामान्य है. उन्होंने खासकर बच्चों और बुजुर्गों को सावधानी बरतने की सलाह दी है. डॉ अखलाकुर्रहमान ने कहा कि यदि किसी में ऐसे लक्षण दिखाई दें तो वे तुरंत अपने नजदीकी चिकित्सक से परामर्श लेकर उचित उपचार कराएं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >